Trending

मिलेनियल्स
और जेन Z में
अंतर क्या है?

क्या आपने कभी सोचा है कि मिलेनियल्स और जेन Z में इतना फर्क क्यों है? जानिए पिढ़ियों के इस टकराव का असली कारण

सबसे पहले जानिए कौन हैं मिलेनियल्स
 और कौन हैं जेन Z? जन्म वर्ष से ही शुरू होती है इनकी अलग पहचान।

मिलेनियल्स 1981 से 1996 के बीच
 जन्मे लोग हैं जबकि जेन Z 1997 से
2012 के बीच पैदा हुई नई तकनीक
के बीच पली बढ़ी है पीढ़ी है।

तकनीक के साथ रिश्ता दोनों का
 अलग रहा मिलेनियल्स ने कंप्यूटर और लैंडलाइन से शुरुआत की, जबकि जेन Z सीधे स्मार्टफोन के दौर में आए।

पढ़ाई और करियर के मामले में भी
फर्क दिखता है मिलेनियल्स ने पारंपरिक पढ़ाई की तो जेन Z ने ऑनलाइन क्लास
 और डिजिटल कौशल को अपनाया।

मिलेनियल्स के लिए करियर विकल्प
 सीमित थे, लेकिन जेन Z के पास
अनगिनत रास्ते हैं, मगर इन रास्तों
पर मुकाबला भी जबरदस्त है।

खरीदारी के तौर तरीके भी बदले हैं, मिलेनियल्स ने दुकानों से खरीदारी करना सीखा तो जेन Z ने फटाफट डिलीवरी और ऑनलाइन शॉपिंग को अपनाया।

जेन Z के लिए चीजें जल्दी मिलने की
आदत बन गई है, जिससे टिकाऊपन
और संतुलन की सोच पर असर पड़ा है।

हालांकि दोनों पीढ़ियां बदलावों की गवाह
 रही हैं लेकिन उनका नजरिया और जीने
का तरीका एकदम अलग दिखता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here