Trending

पुरानी और विंटेज चीजों में क्या
अंतर है?

विंटेज और पुरानी चीजों में फर्क होता है। दोनों को एक जैसा मानना सही नहीं है। विंटेज सिर्फ उम्र नहीं बल्कि समय, स्टाइल और गुणवत्ता का प्रतीक होता है।

कोई भी चीज पुरानी होने से विंटेज नहीं बन जाती। विंटेज वह होती है जो कम से कम 20 से 25 साल पुरानी हो और अपने युग में फेमस रह चुकी हो।

विंटेज चीजें उस समय के फैशन और डिजाइन को दर्शाती हैं। जैसे 1960 की मॉड ड्रेस या 1920 की फ्लैपर ड्रेस। ये एक दौर की कहानी होती हैं।

पुरानी चीजें अक्सर टूट-फूट या बेकार हो सकती हैं। विंटेज चीजें मजबूत बनावट वाली होती हैं और सालों बाद भी उपयोग में लाई जा सकती हैं।

विंटेज आइटम्स उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल से बनाए जाते हैं। उनकी सिलाई, बनावट और डिजाइन आज भी ध्यान खींचते हैं। ये आकर्षण का केंद्र होती हैं।

पुरानी चीजें यादों से जुड़ी हो सकती हैं लेकिन विंटेज चीजें गौरव का विषय होती हैं। उन्हें सहेजा जाता है, दिखाया जाता है और गर्व से इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आप विंटेज कपड़े या सामान खरीदना चाहते हैं तो उसकी स्थिति जरूर जांचें। वह चीज काम में आने लायक होनी चाहिए।

पुरानी चीजें सिर्फ बीता हुआ वक्त दिखाती हैं। जबकि विंटेज चीजें उस वक्त की सुंदरता, शिल्पकला और पहचान को आज भी जीवंत बनाए रखती हैं।

विंटेज की चाह रखने वालों के लिए यह समझना जरूरी है कि हर पुरानी चीज विंटेज नहीं होती। असली विंटेज वही है जो समय की कसौटी पर खरी उतरी हो।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here