Trending

नौसेना और
वायुसेना के राफेल
में क्या अंतर?

क्या आप जानते हैं कि राफेल विमान दो रूपों में वायुसेना और दूसरा नौसेना के लिए आता है। दोनों में बड़ा फर्क है। आइए
जानते हैं।

राफेल C और B वर्जन जमीन से उड़ते हैं जबकि राफेल M को समंदर पर तैनात एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरने के लिए खास तौर पर बनाया गया है।

राफेल M में मजबूत लैंडिंग गियर और लंबा नोज व्हील होता है ताकि वो तेज रफ्तार से कैरियर पर लैंडिंग के झटके झेल सके।

इसमें एक बड़ा बदलाव "टेलहुक" है। यह राफेल M को कैरियर के डेक पर लगे तार से पकड़ने में मदद करता है। जमीन वाले वर्जन में यह नहीं होता।

समुद्री माहौल में जंग से बचाने के लिए राफेल M के ढांचे को और भी मजबूत बनाया गया है। इससे इसका वजन थोड़ा ज्यादा हो जाता है।

दोनों ही वर्जन में वही दमदार रडार, हथियार और एवियोनिक्स होते हैं लेकिन राफेल M में खास नेवल लैंडिंग के लिए अलग गाइडेंस सिस्टम भी होता है।

राफेल M में 13 हथियार स्टेशन होते हैं, जबकि जमीन वाले वर्जन में 14, दोनों में फर्क का कारण टेलहुक के लिए जगह देना है।

राफेल M केवल सिंगल सीट में आता है, जबकि C और B वर्जन में दो सीट वाला विकल्प भी होता है, जिससे ट्रेनिंग और मिशन ऑपरेशन आसान होता है।

फिर भी, राफेल M की स्पीड, ऊंचाई और रेंज जमीन वाले राफेल जितनी ही होती है। दोनों की अधिकतम गति लगभग
Mach 1.8 है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here