शेल ऑयल और क्रूड ऑयल एक
जैसे नहीं होते। दोनों के स्रोत, निकालने
के तरीके और प्रभाव बहुत अलग
होते हैं। चलिए इस फर्क को समझते हैं।
कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल सीधे
जमीन के अंदर भंडारों से निकलता है।
इसे या तो दबाव से निकाला जाता है या मशीनों की मदद से खींचा जाता है।
वहीं, शेल ऑयल कठोर और कम
परतदार चट्टानों से निकाला जाता है।
इसमें हाइड्रोलिक फ्रैक्चरिंग यानी
फ्रैकिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है।
कच्चा तेल अपने आप बह कर निकलता
है, जबकि शेल ऑयल को निकालने के
लिए चट्टानों को गर्म करके उनमें
मौजूद केरोजेन को तोड़ना पड़ता है।
शेल गैस भी शेल चट्टानों से निकलती है
और इसमें ज्यादातर मीथेन होती है। इसे निकालना आसान नहीं होता और इसमें
बहुत सारा पानी खर्च होता है।
भारत में शेल गैस के बड़े भंडार हैं जैसे कावेरी, कृष्णा-गोदावरी और दामोदर घाटी, लेकिन इन इलाकों की जियोलाजिकल बनावट इसे मुश्किल बना देती है।
भारत में 2018 में हाइड्रोकार्बन
नीति लागू की गई, जिससे शेल ऑयल
और गैस की खोज को बढ़ावा मिला।
ONGC कई ब्लॉक्स में खोज कर रही है।
शेल ऑयल को निकालने में ज्यादा
पैसा, तकनीक और पानी लगता है। जबकि, कच्चा तेल आमतौर पर सस्ता और सीधा मिलता है। यही सबसे बड़ा अंतर है।
भविष्य में शेल ऑयल और गैस
भारत के ऊर्जा स्रोत बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए पर्यावरण और पानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान जरूरी होगा।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें