अमेरिका में हेलेन तूफान ने कहर बरपा दिया है। सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, हजारों सैनिक बचाव अभियान में लगे हैं।
दुनिया भर में ये तूफान ऐसे ही कहर ढाते रहते हैं। जिन्हें टाइफून, हरिकेन, साइक्लोन और टॉरनेडो जैसी कैटिगरीज में बांटा जाता है। जानिए इनमें क्या अंतर है।
स्टॉर्म या तूफान वातावरण में एक तरह का डिस्टर्बेंस होता है, जो तेज हवाओं के जरिए सामने आता है और उसके साथ बारिश, बर्फ या ओले पड़ते हैं।
जब ये धरती पर होते हैं तो आम तूफान कहलाते है, लेकिन समुद्र से उठने वाले स्टॉर्म को हरिकेन कहते हैं। हरिकेन आम स्टॉर्म से ज्यादा खतरनाक होते हैं।
हरिकेन, साइक्लोन और टाइफून तीनों एक ही चीज होते हैं। दुनियाभर में साइक्लोन को अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है।
उत्तरी अमेरिका और कैरेबियन आइलैंड में बनने वाले साइक्लोन को हरिकेन, फिलीपींस, जापान और चीन में इसे टाइफून और ऑस्ट्रेलिया व भारत में इसे साइक्लोन कहते हैं।
इसे अलग-अलग समुद्रों के लिहाज से भी समझ सकते हैं। अटलांटिक और उत्तर पश्चिम महासागरों में बनने वाले साइक्लोन हरिकेन कहलाते हैं।
वहीं, उत्तर पश्चिम प्रशांत महासागर में बनने वाले तूफान टाइफून कहलाते हैं। वहीं दक्षिण प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में उठने वाले तूफान साइक्लोन कहलाते हैं।
टॉरनेडो भी तेज तूफान होते हैं, लेकिन ये साइक्लोन नहीं होते, क्योंकि ये समुद्र की बजाय धरती पर ही बनते हैं। सबसे ज्यादा टॉरनेडो अमेरिका में आते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें