Trending

क्या मल्टीटास्किंग केवल एक मिथक है?

1. मल्टीटास्किंग भ्रम है 
जब हम कई काम एक साथ करते हैं, हमें लगता है हम समय बचा रहे हैं। लेकिन वास्तव में मल्टीटास्किंग एक भ्रम है।

2. फोकस की क्वालिटी घटती है 
कई कामों पर एक साथ ध्यान देने से, ध्यान केंद्रित नहीं रह पाता। हम किसी एक चीज पर पूरा ध्यान नहीं लगा पाते और बेस्ट रिजल्ट हमें नहीं मिलते। 

3. समय ज्यादा लगता है 
दिमाग को बार-बार टास्क स्विच करना पड़ता है और री-फोकस करना पड़ता है, जिससे काम जल्दी नहीं और भी देरी से होता है।

4. मेमोरी पर असर 
कई काम एक साथ करते समय दिमाग को जानकारी स्टोर करने का वक्त नहीं मिलता और छोटी-छोटी चीजें भूलने की हमारी आदत बढ़ती है।

5. तनाव 
मल्टीटास्किंग के समय कॉर्टिसोल और एड्रीनलिन जैसे स्ट्रेस हॉर्मोन ज्यादा रिलीज होते हैं, क्योंकि हमारे दिमाग पर एक साथ कई काम करने का प्रेशर होता है।

6. क्रिएटिविटी 
मल्टीटास्किंग के दौरान दिमाग कभी भी रिलैक्स्ड और फोकस्ड नहीं रह पाता। इस वजह से नए आइडियाज आने बंद हो जाते हैं। इससे इंसान की क्रिएटिविटी घट जाती है।

7. गलतियां बढ़ जाती हैं
काम और फोकस बार-बार बदलने से छोटी-छोटी गलतियों की संभावना भी बढ़ जाती है। कई बार ये छोटी गलतियां बड़ा नुकसान कर सकती हैं।

8. ब्रेन हेल्थ पर असर 
दिमाग का जो हिस्सा नियंत्रण और निर्णय लेता है, उसे ग्रे मैटर कहते हैं और वैज्ञानिकों की रिसर्च के अनुसार मल्टीटास्किंग इसकी क्षमता घटा सकती है।

9. रिलेशनशिप पर असर 
कई बार हम कोशिश करते हैं कि बातचीत करते हुए हम दूसरा काम भी कर लें। इससे सामने वाला खुद को नजरअंदाज होता महसूस करता है और रिश्तो में दूरी आ जाती है।

10. सिंगल टास्किंग ही समाधान
पूरी एफिशिएंसी के साथ काम करने के लिए सबसे सही तरीका है, एक समय पर एक काम करना। दो कश्तियों में एक साथ पांव रखना अक्सर ले डूबता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here