दुनिया के सिर्फ 13 देश ही उस काल्पनिक रेखा पर हैं जो धरती को दो बराबर हिस्सों में बांटती है और उस रेखा को भूमध्य रेखा (Equator) कहते हैं।
भूमध्य रेखा 0° अक्षांश पर स्थित है, जो धरती को उत्तर और दक्षिणी गोलार्द्ध में बांटती है। यह कई देशों, महासागरों और विविध जलवायु क्षेत्रों से गुजरती है।
इसका सबसे खास तथ्य यह है कि यह धरती का सबसे बड़ा वृत्त (great circle) बनाती है और यहां पर पृथ्वी का व्यास ध्रुवों की तुलना में बड़ा होता है।
अब जानते हैं कि किन-किन देशों से इक्वेटर गुजरती है। ये देश तीन महाद्वीपों दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और एशिया-ओशिनिया में आते हैं।
दक्षिण अमेरिका के तीन देश इक्वाडोर, कोलंबिया और ब्राजील भूमध्य रेखा पर हैं। यहां का जलवायु ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट वाला होता है।
अफ्रीका के सबसे ज़्यादा 7 देश इसमें आते हैं, गैबॉन, कांगो, डीआर कांगो, युगांडा, केन्या, साओ टोमे और प्रिंसिपे, सोमालिया।
एशिया-ओशिनिया में सिर्फ 3 देश मालदीव, इंडोनेशिया और किरिबाती भूमध्य रेखा पर हैं। इनमें इंडोनेशिया सबसे बड़ा और द्वीपीय देश है।
भूमध्य रेखा सिर्फ देशों से ही नहीं, तीन महासागरों अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागर से भी गुजरती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें