Trending

एक करोड़ की सैलरी वाली जॉब छोड़ बनीं बिजनेसवुमन

स्टार्टअप की दुनिया में विनीता सिंह का नाम आपने सुना ही होगा। विनीता शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में दिखाई देतीं हैं। शुगर कॉस्मेटिक की को-फाउंडर हैं।

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए विनीता ने कड़ी मेहनत की है। ‘ऊंचाइयों पर देखकर हैरान हैं बहुत लोग, पर किसी ने मेरे पैरों के छाले नहीं देखे’ यह लाइन विनीता
सिंह पर खूब जमती है।

इनका जन्म 1983 में गुजरात ने आणंद जिले में हुआ और पढ़ाई आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई। विनीता के
माता-पिता भी पढ़े-लिखे हैं।

पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी होने के कारण विनीता ने 2005 में आईआईटी-मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया, फिर 2007 में आईआईएम अहमदाबाद
 से एमबीए किया।

डिग्री खत्म होते ही विनीता को 1 करोड़ रुपए के पैकेज वाली नौकरी ऑफर हुई। इतनी मोटी सैलरी वाली जॉब हर किसी का सपना होती है, लेकिन विनीता ने उसे ठुकरा दिया।

विनीता का मन लॉन्जरी बिजनेस शुरू करने का था, लेकिन फंड की कमी के कारण उन्हें यह सपना छोड़ना पड़ा।

उस समय उन्हें लगा कि कहीं जॉब छोड़कर कोई गलती तो नहीं की, लेकिन उन्होंने अपने हौसले टूटने नहीं दिए।

2007 में विनीता ने पहला स्टार्ट-अप क्वेटजल शुरू किया। हालांकि, उनका आइडिया नहीं चला और बिजनेस फेल हो गया।

उस वक्त तक वह 10 हजार रुपए महीने पर गुजारा करती रहीं, लेकिन उन्होंने तय कर लिया था कि नए बिजनेस के लिए
किसी से फंड नहीं लेंगी।

2011 में उनकी शादी कौशिक मुखर्जी के साथ हुई। कभी हार न मानने वाली विनीता ने 2012 में दूसरा स्टार्ट-अप ‘फैब-बैग’ शुरू किया। यह महिलाओं के प्रोडक्ट
 डिलीवरी का काम था।

सफलता के रास्ते तब खुले, जब उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर 2015 में ‘शुगर कॉस्मेटिक्स’ की शुरुआत की।

यह एक कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर प्रोडक्ट कंपनी है। कंपनी के आगे बढ़ने के साथ 2022 में फिल्म स्टार रणवीर सिंह ने भी इसमें इन्वेस्ट किया।

विनीता फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह 6 महीने प्रेग्नेंसी के दौरान भी मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ चुकी हैं।

करोड़ों की कंपनी की मालकिन विनीता आज लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here