अगर आप इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो जानिए टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, सिर्फ आर्ट्स ही नहीं, इंजीनियरिंग में भी नंबर वन है। इसका John A. Paulson School of Engineering रिसर्च और इनोवेशन का सेंटर है।
सिलिकन वैली के बीच बसा अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी टेक कंपनियों का फेवरेट है। यहां के स्टूडेंट्स को बेहतरीन मौके मिलते हैं।
एमआईटी, अमेरिका में रिसर्च, टीचिंग और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त तालमेल है। इनोवेशन के मामले में यह सबसे आगे है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूके जिसका इंटरनेशनल आउटलुक स्कोर 95.1 है। यहां स्टूडेंट्स को दुनियाभर के बेहतरीन प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का मौका मिलता है।
यूसी बर्कले, अमेरिका इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए खास है वहीं AI, रोबोटिक्स और मटेरियल साइंस पर रिसर्च के लिए जाना भी जाता है।
यूके का कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जिसका बायोमेडिकल, एयरोस्पेस और एनर्जी सिस्टम्स में पकड़ बेहद मजबूत है।
कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अच्छी पढ़ाई के साथ स्टूडेंट्स को पर्सनल मेंटरशिप भी मिलती है और यहां रिसर्च फोकस्ड माहौल भी है।
अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी बेसिक इंजीनियरिंग साइंसेज पर फोकस के साथ साथ कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग के लिए भी खास है।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में स्मार्ट टेक्नोलॉजी, AI और सस्टेनेबल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बेहतरीन रिसर्च होती है।
ईटीएच ज्यूरिख यूरोप का इंजीनियरिंग हब है, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए यह फेमस है। यहाँ से कई नोबेल विजेता भी निकले हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें