Trending

क्या मानव सभ्यता सच में ब्रह्मांड में इकलौती सभ्यता है?

क्या ब्रह्मांड में हमारे अलावा किसी और सभ्यता का भी अस्तित्व है? अगर हां, तो आज तक हमारा एलियन से संपर्क क्यों नहीं हुआ?

हर व्यक्ति के दिमाग में जीवन में एक न एक बार तो यह सवाल जरूर आता है और इस सवाल का उत्तर है– ग्रेट फिल्टर थ्योरी।

‘ग्रेट फिल्टर थ्योरी’ का कहना है कि जीवन के विकास की राह कई सारी बाधाओं से भरी है। किसी जगह पर जीवन का विकास हो पाना बहुत ही ज्यादा कठिन है।

ज्यादातर सभ्यताएं जो अस्तित्व में आती हैं, वे इन बाधाओं से टकराकर ही खत्म हो जाती हैं और कभी आगे नहीं बढ़ पातीं।

यह थ्योरी कहती है कि जीवन का अस्तित्व में आना ही अपने आप में बहुत मुश्किल चीज है। हो सकता है ज्यादातर ग्रहों पर सब चीजें हों ही न जो जीवन पनपने के लिए जरूरी हैं।

अगर जीवन पनप भी जाए, तब भी उसका सरल स्तर से एक बुद्धिमान सभ्यता में तब्दील होना आसान नहीं है। ज्यादातर जीव प्रिमिटिव ही रह जाते हैं।

यह भी हो सकता है कि जो सभ्यता उन्नति की ओर बढ़ रही है वह आगे चलकर युद्ध, तकनीक या प्राकृतिक आपदाओं का शिकार बन जाए और खुद ही नष्ट हो जाए।

ऐसे में ग्रेट फिल्टर अगर मानव सभ्यता का भविष्य है, तो हमें भी किसी बड़ी बाधा को पार करना होगा। यह एक परमाणु युद्ध हो सकता है, जलवायु संकट या कोई बीमारी भी हो सकती है।

यह केवल एक थ्योरी है, लेकिन अगर हमने बड़े फिल्टर को पार कर लिया, तो हमारी सभ्यता भविष्य में तारों के बीच तक फैल सकती है। 

खगोल शास्त्र के क्षेत्र में ग्रेट फिल्टर थ्योरी, हमें भविष्य के खतरे की चेतावनी भी देती है और उसे पार कर ब्रह्मांड में फैलाव की उम्मीद भी!

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here