फ्लाइट से पहली बार सफर करना रोमांचक अनुभव हो सकता है, लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना सफर को आसान बना
सकता है।
आइए जानते हैं वो जरूरी बातें, जो आपकी पहली हवाई यात्रा को आरामदायक बनाएंगी।
घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम 2 घंटे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सभी प्रक्रियाएं आराम से पूरी कर सकें।
एयरपोर्ट पर एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक आपके पहचान पत्र की जरूरत होगी। अगर ऑनलाइन चेक-इन किया है तो मोबाइल पर ई-टिकट भी दिखा सकते हैं।
सुरक्षा जांच के दौरान लैपटॉप, बेल्ट, घड़ी और धातु की चीजें अलग ट्रे में रखें। मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही अपना सामान वापस लें।
केबिन बैग में 7-10 किलो और चेक-इन बैग में 15-30 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति होती है, जो एयरलाइन के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
100ml से ज्यादा की लिक्विड बोतलें केबिन बैग में नहीं ले जा सकते। दवाइयों और बेबी फूड के लिए विशेष नियम होते हैं, जो एयरलाइन से कन्फर्म करें।
एयरलाइन की अनाउंसमेंट पर नजर रखें और समय पर बोर्डिंग के लिए जाएं। देरी होने पर आपकी सीट किसी और को दी जा सकती है।
फ्लाइट में सफर के दौरान ज्यादा पानी पिएं और हल्का भोजन करें। च्युइंग गम चबाने और पानी पीने से ऊंचाई के कारण कानों में दबाव की समस्या कम हो सकती है।
लैंडिंग के बाद धैर्य रखें और आराम से बाहर निकलें। बैगेज क्लेम एरिया में जाकर अपना सामान सही टैग देखकर उठाएं और एयरपोर्ट से बाहर निकलें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें