क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा नारियल किस देश में पैदा होते हैं?
आइए जानते हैं
नारियल केवल एक फल नहीं बल्कि एक पूरी इंडस्ट्री है। इससे तेल, कॉस्मेटिक्स, रस्सियां, चटाई और खाने-पीने की चीजें
बनाई जाती हैं।
नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक देश इंडोनेशिया है।
इंडोनेशिया हर साल लगभग 1.7 करोड़ टन नारियल पैदा करता है, जो दुनिया के कुल उत्पादन का सबसे बड़ा हिस्सा है।
यहां का ट्रॉपिकल वेदर, जियोग्राफी और भरपूर बरसात नारियल की खेती के
लिए आदर्श हैं।
उत्तर सुलावेसी इंडोनेशिया का प्रमुख नारियल उत्पादक प्रांत है।
यहां नारियल न केवल भोजन के रूप में बल्कि लाखों किसानों के लिए रोजगार और जीवनयापन का साधन भी है।
दूसरे नंबर पर फिलीपींस और तीसरे पर भारत है। ये तीनों देश मिलकर दुनिया के करीब 73% नारियल का उत्पादन करते हैं।
चौथे और पांचवे स्थान पर श्रीलंका और ब्राजील है, जो वैश्विक नारियल सप्लाई में अहम भूमिका निभाते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें