Trending

काली मिर्च का
 किंग कौन?

दुनिया में हर रसोई में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि व्यापार की दुनिया में भी बहुत मायने रखती है।

अब सवाल ये है कि काली मिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है? आइए जानते हैं।

वियतनाम दुनिया का सबसे बड़ा काली मिर्च उत्पादक देश है, जो अकेले 35% से ज्यादा वैश्विक उत्पादन करता है।

वियतनाम हर साल लगभग 2.5 लाख मीट्रिक टन काली मिर्च पैदा करता है और इसका निर्यात 100 से भी ज्यादा देशों में
 किया जाता है।

वियतनाम की काली मिर्च को उसकी तेज खुशबू, उच्च पिपरीन कंटेंट और बेहतर गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में
पसंद किया जाता है।

डाक लक, जिया लाई और बिन फुओक प्रांत इसके प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं, जहां खेती पूरी तरह आधुनिक तकनीक से होती है।

दूसरे नंबर पर है ब्राजील, जो हर साल करीब 1.1 लाख टन काली मिर्च का उत्पादन करता है। इसकी खुशबू हल्की होती है।

तीसरे स्थान पर है इंडोनेशिया, जो अपनी तेज स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। यहां काली और सफेद दोनों तरह की मिर्च का उत्पादन होता है।

भारत अब चौथे स्थान पर है, लेकिन यहां की मलाबार और तेलीचरी किस्में आज भी खास मानी जाती हैं और विदेशों में
 बेहद लोकप्रिय हैं।

काली मिर्च को कभी ‘ब्लैक गोल्ड’ कहा जाता था। प्राचीन काल में यह मुद्रा की तरह इस्तेमाल होती थी और युद्धों में फिरौती के रूप में दी जाती थी।

काली और सफेद मिर्च एक ही पौधे से आती हैं, फर्क सिर्फ इस बात में होता है कि उन्हें कैसे सुखाया और प्रोसेस किया जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here