Trending

सबसे अधिक
चंद्रमा वाले ग्रह

हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा चंद्रमा किस ग्रह के पास हैं।

बुध और शुक्र को छोड़कर हर ग्रह के पास चंद्रमा हैं लेकिन शनि ग्रह के पास चंद्रमा की इतनी बड़ी संख्या है कि वह सभी ग्रहों को पीछे छोड़ देता है।

शनि ग्रह के पास कुल 274 चंद्रमा हैं। इनमें से कुछ की पुष्टि हो चुकी है और कुछ को अभी वैज्ञानिक 'provisional' यानी अस्थायी मानते हैं।

शनि सिर्फ अपने अद्भुत छल्लों के लिए ही नहीं बल्कि अपने विशाल चंद्रमाओं के लिए भी जाना जाता है। इनमें से कुछ तो आकार में ग्रहों से भी बड़े हैं।

टाइटन शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा है। यह बुध ग्रह से भी बड़ा है। टाइटन का वातावरण और आकार वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का खास विषय बना हुआ है।

शनि का एक और चंद्रमा है एनसेलडस, जो आकार में छोटा जरूर है लेकिन इसके नीचे बर्फ और पानी होने के संकेत मिले हैं।

पैन शनि का सबसे अंदरूनी चंद्रमा है, जबकि आयापिटस नाम का चंद्रमा अपनी दो रंगों वाली सतह आधा काला और आधा चमकदार के लिए जाना जाता है।

शनि के चंद्रमा लगभग 4 अरब साल पहले बने थे। वैज्ञानिकों के अनुसार, शनि के कुछ अंदरूनी चंद्रमा धीरे-धीरे उससे दूर होते जा रहे हैं।

नासा की रिसर्च बताती है कि शनि के चंद्रमा इस ग्रह को और भी रहस्यमय और दिलचस्प बनाते हैं। आने वाले वर्षों में इनपर और खोजें की जाएंगी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here