आजकल हर कोई सोलो ट्रिप पर जाना चाहता है। अकेले सफर पर निकलना भले आसान लगता हो, लेकिन हकीकत ऐसी है नहीं।
सोलो ट्रिप पर न तो आपको अपनों का साथ मिलता है और न ही उनकी केयर। अकेले होने की वजह से और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए जब भी सोलो ट्रिप प्लान करें, इन 10 बातों का हमेशा ख्याल रखें।
1. जहां घूमने जा रहे हैं, वहां के बारे में पूरी रिसर्च कर लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।
2. इस बात का खास ख्याल रखें सिर्फ उन्हीं जगहों पर जाएं जो पर्यटकों के लिए सेफ हैं।
3. जिन जगहों पर क्राइम रेट ज्यादा हो, वहां जाने का प्लान न बनाएं। वे जगहें आपके लिए सेफ नहीं हैं।
4. जिस भी जगह सोलो ट्रैवल करने जा रहे हैं, वहां के लोकल पुलिस थाने का नंबर जरूर ले लें।
5. अपने परिवार और दोस्तों को बताकर जाएं कि आप कहां जा रहे हैं और कब तक लौटेंगे।
6. कहीं भी खतरा महसूस हो रहा है तो अपने करीबी को लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं।
7. खासकर महिलाओं को सोलो ट्रिप पर अपने साथ पेपर स्प्रे, कैंची जैसी चीजें जरूर रखनी चाहिए।
8. सोलो ट्रिप के दौरान किसी भी तरह का नशा न करें। इससे आप ही खतरे में पड़ सकते हैं।
9. अगर आपको कहीं भी असुरक्षित महसूस हो तो अपनी इस फीलिंग को इग्नोर न करें।
10. अपने साथ हमेशा सेफ्टी टूल कैरी करें, ताकि मुसीबत में पड़ें भी तो बाहर निकल सकें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें