इन स्कीम्स से
आसानी से तैयार होगा
बड़ा फंड

Trending

पैसा निवेश करने के लिए फायदेमंद स्कीम
की तलाश में हैं तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड और
रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में पैसा लगा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस RD की ब्याज दरों में
1 अक्टूबर से बढ़ोतरी हुई। अब इसमें आपको
6.7% सालाना ब्याज मिलेगा।

PPF पर 7.1% ब्याज मिल रहा है।
इन स्कीम्स में हर महीने निवेश करके आप
आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

PPF अकाउंट को सिर्फ 500 रुपए में खोला
जा सकता है। इस अकाउंट में हर साल अधिकतम
1.5 लाख रुपए ही जमा किए जा सकते हैं।

यह स्कीम 15 साल के लिए है, जिससे बीच में
पैसे नहीं निकले जा सकते। लेकिन 15 साल बाद
इसे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

3 साल बाद से इस अकाउंट के बदले
लोन लिया जा सकता है। अगर कोई चाहे
तो इस अकाउंट से 7वें साल से नियमों के
तहत पैसा निकाल सकता है।

इस योजना के तहत अगर आप हर
महीने 1 हजार रुपए 15 साल के लिए निवेश
करते हैं तो आपको 15 साल बाद करीब
3.20 लाख रुपए मिलेंगे। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here