कंपनी छोड़ना एक बड़ा कदम होता है, और यह जरूरी है कि आप इसे सही तरीके से करें ताकि भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो।
सबसे पहले अपने मैनेजर को बताएं कि आप कंपनी छोड़ रहे हैं।आमतौर पर, इसके लिए कम से कम दो हफ्ते का नोटिस देना अच्छा माना जाता है, लेकिन आपकी कंपनी की पॉलिसी अलग हो सकती है।
अगर आप कंपनी का लैपटॉप या फोन इस्तेमाल करते थे, तो उसमें से अपनी कोई भी निजी फाइलें, फोटो हटा दें। कंपनी छोड़ने से पहले ऐसा करना जरूरी है।
आपने कंपनी में क्या-क्या काम किए, किन प्रोजेक्ट्स पर काम किया और क्या-क्या हासिल किया, इसका एक छोटा सा रिकॉर्ड बना लें। यह आपके अगले इंटरव्यू में काम आएगा।
अगर आपके पास कोई ऐसा काम है जिसे आप ही करते थे, तो सुनिश्चित करें कि आपकी जगह आने वाला व्यक्ति या आपके सहयोगी को उस काम की पूरी जानकारी हो।
अपनी कंपनी के एचआर से पूछें कि आपकी कितनी छुट्टियां बची हैं। कुछ कंपनियां बची हुई छुट्टियों के पैसे देती हैं, तो कुछ में आपको उन्हें लेना पड़ता है।
अगर आपने कंपनी से कोई एडवांस लिया था या कोई और बकाया है, तो उसे लौटने की व्यवस्था करें। साथ ही, सुनिश्चित करें कि कंपनी की तरफ से भी आपको कोई बकाया न हो।
भविष्य में आपको कब किसकी जरूरत पड़ जाए, कोई नहीं जानता. अपने सहकर्मियों और मैनेजर से अच्छे संबंध बनाकर जाएं। आप चाहें तो उनसे लिंक्डइन पर जुड़ सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें