Trending

सोशल मीडिया से अपने रिश्ते कैसे बचाएं?

सोशल मीडिया ने लोगों की एक्सपेक्टेशन को इतना हाई कर दिया है कि इसी वजह से आपसी रिश्तों में खटास पैदा होने लगती है।

लोग आजकल सोशल मीडिया को ही अपनी दुनिया मानने लगते हैं, जो कि सही नहीं है। इसका बुरा असर रिश्तों पर भी पड़ता है।

जानिए सोशल मीडिया के बुरे असर से अपने रिश्ते को कैसे बचाएं और कैसे अपनों को दूर न जाने दें।

एक-दूसरे से बातचीत करना जरूरी है। सोशल मीडिया पर किसी दोस्त के साथ ज्यादा बातचीत हो रही है, तो पार्टनर से छुपाने की बजाए खुलकर बताएं।

रिश्ते में अपने पलों को खास बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हर चीज सोशल मीडिया पर शेयर न करें।

जब आप अपने पार्टनर के साथ हों तो फोन को साइलेंट कर दें या फिर दूर रख दें।

फैमिली टाइम सिर्फ आपके और आपके पार्टनर का होना चाहिए। इससे आप एक-दूसरे के साथ का आनंद ले सकते हैं।

दूसरों के रिश्तों से अपने रिश्ते की तुलना करना छोड़ें और अपने पार्टनर के साथ अपने छोटे-छोटे पलों को खास बनाने की कोशिश करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here