हमेशा ऐसी ऑनलाइन फार्मेसी से दवाएं खरीदें, जो भरोसेमंद और लाइसेंस प्राप्त हो। नकली दवाओं से बचने के लिए कंपनी के पंजीकरण आईडी और लाइसेंस की जांच करें।
कई दवाएं ऐसी होती हैं, जो बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं बेची जा सकतीं। डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन से ही दवाएं खरीदें। प्रिस्क्रिप्शन सही से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें।
ऑर्डर देते समय दवा का नाम, उसकी डोज और मात्रा को ध्यान से जांच लें। कई बार वर्तनी की गलतियों या जल्दबाजी में गलत दवा का ऑर्डर हो सकता है।
दवा मिलते ही सबसे पहले एक्सपायरी डेट और बैच नंबर चेक करें। दवा की एक्सपायरी डेट काफी समय बाद की होनी चाहिए और पैकेजिंग पर बैच नंबर अंकित हो।
ऑर्डर देने से पहले डिलीवरी के समय और लगने वाले शुल्क के बारे में जानकारी लें।
कुछ फार्मेसियां मुफ्त डिलीवरी देती हैं, जबकि कुछ पैसे लेती हैं। यह भी देखें कि दवाएं आप तक कितने दिनों में पहुंचेंगी।
दवा गलत आ जाती है या खराब निकलती है, तो उसे वापस करने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए, ऑर्डर करने से पहले रिटर्न और रिफंड पॉलिसी को ध्यान से पढ़ लें।
दवा मिलने पर उसकी पैकेजिंग की जांच करें। अगर पैकेजिंग खुली हुई हो दवा स्वीकार न करें। दवा की गोलियां या सिरप आदि की स्थिति भी जांच लें कि वे सही हों।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें