1. करियर क्यों बदलना है?
खुद से पूछिए कि आखिर करियर क्यों बदलना चाहते हैं? क्या अपने मौजूदा काम में थक चुके हैं या कुछ नया पाना चाहते हैं? फैसले का कारण समझना जरूरी है।
2. पैशन
क्या आपका फैसला आपके पैशन के साथ मेल खाता है? क्या आप इसे लंबे समय तक कर सकते हैं बिना ऊब के? जुनून और पेशा जब मिलते हैं, तब सफलता मिलती है।
3. मौजूदा स्किल्स कितने काम की
अपनी मौजूदा स्किल्स को एनालाइज करें। क्या आपकी मौजूदा स्किल्स नए करियर में भी काम आएंगी? जैसे कम्युनिकेशन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट या डेटा एनालिसिस?
4. नए काम में कितनी ग्रोथ
जिस फील्ड में करियर बनाना चाह रहे हैं, क्या उसमें फ्यूचर है? टेक्नोलॉजी से रिस्क तो नहीं? सैलरी ग्रोथ और प्रमोशन की संभावना कैसी है? इन सवालों के जवाब तलाशें।
5. आर्थिक स्थिति पर असर
नई फील्ड में शुरुआत में सैलरी कम हो सकती है, क्या इसके लिए तैयार हैं? सेविंग्स और खर्च के बारे में दोबारा सोचें। कुछ महीनों तक आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।
6. लाइफस्टाइल पर असर
क्या इस बदलाव से समय, जगह या लाइफस्टाइल में बड़ा फर्क पड़ेगा? क्या आपके करीबी सपोर्टिव हैं? नई जॉब कहीं दूर या अलग टाइमजोन की तो नहीं?
7. एंट्री कैसे होगी?
नई फील्ड में एंट्री के लिए क्या कोई डिग्री, सर्टिफिकेट या ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी? सीखने में कितना समय, पैसा लगेगा?
8. पार्ट-टाइम शुरुआत करें
पहले इंटर्नशिप, साइड प्रोजेक्ट या फ्रीलांस से शुरुआत करें। इससे आपको समझ आएगा कि वह काम आपके लिए सही है या नहीं। ट्रायल और टेस्टिंग से ही पक्का भरोसा बनता है।
9. प्रोफेशनल्स से बात करें
लोगों से मिलें जो पहले से उस करियर में हैं। उनका अनुभव और चुनौतियां जानें। नेटवर्किंग नजरिया बदल सकती हैं। जिन रास्तों पर आप जाना चाहते हैं, किसी ने वो पहले तय किए हैं।
10. खुद को समय दें और
जल्दबाजी से बचें
करियर बदलना बड़ा फैसला है, इसे रातों-रात न करें। प्लानिंग, रिसर्च और इमोशनल तैयारी बहुत जरूरी है। हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें