1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीद चाहिए। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है।
हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर अल्फान्यूमेरिक इस तरह का होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता लग जाता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोना खरीदते समय उसका सही वजन और उसकी कीमत कई सोर्सेज से क्रॉस चेक करें।
सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट का सोने सबसे शुद्ध माना जाता है।
3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा है। पेमेंट करने के बाद गलती से भी बिल लेना न भूलें।
अगर आपने ऑनलाइन सोना ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।
4. रीसेलिंग पॉलिसी जान लें
कई लोग सोने को निवेश की तरह देखते हैं। सोने में निवेश करना सही भी है। लेकिन, ऐसे में जरूरी है कि आपको सोने की रीसेल वैल्यू के बारे में पूरी जानकारी हो।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें