Trending

छोटे बच्चों को भूलकर न दें ये चीजें

माता-पिता अपने बच्चों की खुशी के लिए खिलौने, गिफ्ट, और गेम्स अक्सर खरीदते हैं, जो उन्हें तुरंत खुश करती हैं। 

लेकिन, इनमें से कुछ चीजों का बच्चों पर अनजाने में बुरा असर पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम भी बच्चों के दिमाग पर प्रभाव डाल सकता है।

इसलिए बच्चों को इन चीजों से जितना हो सके, उतना दूर रखें।

फाइटिंग वीडियो गेम्स बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे बच्चे लड़ाई झगड़े में ज्यादा उलझ सकते हैं।

खराब क्वालिटी वाले प्लास्टिक के खिलौने या बहुत छोटे साइज वाले खिलौने बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

ज्यादा चीनी वाले फूड्स जैसे कि चॉकलेट्स, मिठाइयां बच्चों में मोटापा, दांतों की समस्या और हाइपरएक्टिविटी का कारण बन सकते हैं।

शोर करने वाले खिलौने बच्चों को नहीं देने चाहिए। इनसे बच्चों के सुनने की क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जो उन्हें चिड़चिड़ा बना सकते हैं।

स्मार्टफोन और टैबलेट बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी को कम कर देते हैं। ये उनकी आंखों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं होते।

बच्चों को हमेशा उनकी उम्र और समझ के अनुसार ही खिलौने देने चाहिए। जिससे उनका काॅन्फिडेंस कम न हो।

आर्टिफिशियल कलर से बने खिलौने स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं या फिर मुंह में डालने पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ट्रेंडी गिफ्ट्स बच्चों में अनावश्यक होड़ और चीजें जमा करने की सोच को बढ़ावा दे सकते हैं, जो उनके मानसिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here