हर ऑफिस का माहौल बहुत प्रोफेशनल होता है। जहां आपकी बातचीत का सीधा असर आपके करियर पर पड़ सकता है।
अपनी पर्सनल लाइफ की समस्याओं, जैसे कि पारिवारिक झगड़े, हेल्थ इश्यु या वित्तीय परेशानियों को सहकर्मियों के साथ साझा करने से बचें।
किसी सहकर्मी के बारे में बुरा बोलने, उसके बारे में गॉसिप करने से आपकी इमेज भी बिगड़ सकती है। इससे आपके रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।
धर्म जैसे विषयों पर चर्चा करना विवाद पैदा कर सकता है। इससे कलीग्स के साथ आपके संबंध हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं।
अपनी कंपनी के बारे में निगेटिव बातें करने से आपके करियर को ही नुकसान पहुंचेगा।
ऑफिस में अफवाहें फैलाने से लोग आप पर भरोसा करना बंद कर देंगे। इससे आपके लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।
बार-बार अपनी कमजोरियों के बारे में बात करते रहने से नई चीजें सीखना मुश्किल हो जाता है।
हमेशा यह दिखाने की कोशिश न करें कि आप कितना काम कर रहे हैं। यह आपके सहकर्मियों पर दबाव डाल सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें