इस साल पड़ेगी
बेहिसाब गर्मी
Trending
आने वाले कुछ ही दिनों में दिल्ली का
अधिकतम टेम्परेचर 33 डिग्री से ऊपर जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में
रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के
औसत तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
फरवरी का ये तापमान पिछले दो सालों
में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग ने कच्छ और
कोंकण क्षेत्र के कुछ इलाकों में कम से कम 2
दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है
जो सीजन का पहला हीटवेव अलर्ट है।
आईएमडी के मुताबिक गुजरात,
राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश,
हरियाणा, यूपी और एमपी में सामान्य
से अधिक तापमान दर्ज हुआ।
बढ़ते तापमान से अंदाजा लगाया
जा सकता है कि इस साल गर्मी जल्द
आएगी और बेहिसाब गर्मी पड़ेगी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here