घर खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले बिल्डर का ट्रैक रिकॉर्ड चेक करें, उसके बाद ही बुकिंग की शुरुआत करें।
यह चेक करना जरूरी है कि बिल्डर ने इससे पहले अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए या नहीं, वह किसी विवाद से तो नहीं जुड़ा है। आप उसके प्रोजेक्ट चेक भी कर सकते हैं।
घर खरीदने के लिए ऐसे बिल्डर का चुनाव करें जो तीन बैंक के प्री-अप्रूवल लिस्ट में है।
यह पता करना जरूरी है कि जिस जमीन पर घर बन रहा है उसकी ओनरशिप बिल्डर के पास है या नहीं।