Trending

ऐसे कम करें बच्चों
का स्क्रीन टाइम

बच्चे पढ़ाई, गेम्स और सोशल मीडिया के लिए लैपटॉप-मोबाइल यूज करते हैं, लेकिन ज्यादा स्क्रीन टाइम का उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक
असर पड़ता है।

1. स्क्रीन टाइम के लिए नियम बनाएं
रोजाना स्क्रीन उपयोग की समय सीमा तय करें, बच्चों को समय प्रबंधन सिखाने के लिए टाइमर का उपयोग करें।

2. आउटडोर एक्टिविटीज
नियमित रूप से आउटडोर एक्टिविटीज का शेड्यूल बनाएं और ट्रैकिंग या खुले मैदान में खेल-कूद को बढ़ावा दें

3. खुद आदर्श उदाहरण बनें
जिम्मेदारी से स्क्रीन का उपयोग करें, बच्चों के साथ समय बिताते समय अपना स्क्रीन टाइम भी कम करें।

4. टेक-फ्री जोन बनाएं
बेडरूम और डाइनिंग एरिया को स्क्रीन-फ्री बनाएं, परिवार में सब एकसाथ डिनर करें।

5. हॉबीज पर फोकस
किताबें पढ़ने की आदत विकसित करवाएं और आर्ट-क्राफ्ट और पजल्स से बच्चों का परिचय करवाएं, डांस या म्यूजिक जैसे शौक को अपनाने का सुझाव दें।

6. कंटेंट पर नजर रखें
बच्चे जो देख रहे हैं, उस पर चर्चा करें, ताकि उनकी सोचने की क्षमता बढ़े और पढ़ाई-लिखाई से संबंधित उपयुक्त सामग्री का चयन करें।

7. नियमित समीक्षा करें
बच्चों के साथ स्क्रीन टाइम के असर पर चर्चा करें और उनकी बदलती जरूरतों के अनुसार नियमों में बदलाव करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here