Trending

घर को
एनवायरनमेंट फ्रेंडली बनाने के 10 तरीके

1. ऊर्जा बचाने वाले उपकरण
LED बल्ब कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। फ्रिज, पंखा, एसी आदि में 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरण चुनें। इससे बिजली की बचत और बिल में कमी दोनों होती है।

2. सौर ऊर्जा
सौर ऊर्जा प्रदूषण नहीं करती। घर की छत पर सोलर पैनल लगवाएं, जिससे बिजली की निर्भरता घटे। लंबे समय में यह आर्थिक रूप से भी लाभदायक है।

3. बारिश का पानी बचाएं
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से बारिश का पानी संग्रहित करें। इस पानी का उपयोग बागवानी, फ्लशिंग आदि में किया जा सकता है। यह भूजल स्तर को बनाए रखने में मददगार है।

4. गीले-सूखे कचरे को अलग करें
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। जैविक कचरे से खाद बनाएं, प्लास्टिक को रिसायकल में दें। यह कचरा कम करता है और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है।

5. प्लास्टिक का उपयोग घटाएं
प्लास्टिक बोतलों और पैकेजिंग से बचें या उन्हें दोबारा प्रयोग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक को रिप्लेस करे कपड़े या जूट बैग से। इससे समुद्र और भूमि पर कचरा नहीं बढ़ता।

6. पानी की बर्बादी रोकें
टोंटी से टपकता पानी और जरूरत से ज्यादा बहता पानी बंद करें। बाथरूम और किचन में वॉटर सेविंग उपकरण लगवाएं। पानी बचाना यानी भविष्य को सुरक्षित करना।

7. ऑर्गेनिक उत्पाद अपनाएं
स्थानीय सब्जी-फल और जैविक उत्पाद खरीदें, जिससे कार्बन फुटप्रिंट कम हो। इससे किसानों को भी सीधे लाभ मिलता है। केमिकल फ्री चीजें स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी हैं।

8. पौधे लगाएं
घर के आंगन, छत या बालकनी में पौधे लगाएं। ये ऑक्सीजन बढ़ाते हैं और वातावरण को ठंडा रखते हैं। घर में तुलसी, मनी प्लांट जैसे पौधे भी हवा शुद्ध करते हैं।

9. रियूज करें
पुराने कपड़े, बोतलें, डिब्बे आदि को दोबारा उपयोग में लाएं। फर्नीचर या लकड़ी के सामान की मरम्मत करके उन्हें नया रूप दें। यह कचरा घटाने और रिसोर्सेस की बचत का अच्छा तरीका है।

10. ऊर्जा बचाने की आदत डालें
बिजली के उपकरण उपयोग के बाद बंद करें, चार्जर प्लग न छोड़ें। प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करें। छोटे बदलाव मिलकर बड़े परिणाम देते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here