Trending

सफर से पहले ऐसे करें स्मार्ट पैकिंग

1. लिस्ट बनाएं
यात्रा की पैकिंग करने के लिए आपका सबसे पहला काम होना चाहिए लिस्ट बनाना। लिस्ट में सभी जरूरी चीजों को लिख ले जिससे आप इन्हें नहीं। लिस्ट बनाने से पैकिंग आसान हो जाती है।

2. कपड़ों का सही चुनाव 
पैकिंग करते समय कपड़ों का सही चुनाव बहुत जरूरी है। भारी कपड़े जगह ज्यादा घेरते हैं। इससे बेहतर है आप हल्के कपड़े रखे और मौसम के अनुसार उनसे ही लेयरिंग करे।

3. रोल बनाएं
कपड़ों को फोल्ड करने की वजह उनके रोल बना कर रखें। ऐसा करने से कपड़े ज्यादा सिकुड़ते हैं और कम जगह गिरते हैं।

4. मल्टी यूज आइटम्स
ऐसे कपड़े और सामान रखें जो हर जगह काम दे। यह फुटवियर में खास काम देता है। केवल एक या दो जोड़ी फुटवियर रखें जो हर जगह चल जाए।

5. टॉयलेट्रीज
मार्केट में ट्रैवल साइज टॉयलेट्रीज रखने के लिए कई कंटेनर्स मिलते हैं। बैग में बड़े बॉटल्स ले जाने की जगह छोटे-छोटे बॉटल्स खरीदें, और शैंपू, हैंडवाश जैसी चीजें उनमें भर लें।

6. जिप लॉक बैग्स का इस्तेमाल 
किसी भी लीकेज और गंदगी से बचने के लिए दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स और टॉयलेट्रीज जैसी जिप लॉक बैग्स में रखें। चीजें सुरक्षित रहेगी और व्यवस्थित तरह से पैक्ड रहेंगी।

7. जगह का इस्तेमाल
मोजे और बेल्ट जैसी चीजें जूतों के अंदर भरकर रख दें। जगह का पूरा इस्तेमाल करें। जूते को भी एक पॉलिथीन में भरकर बैग में रखें।

8. डॉक्यूमेंट्स का खास ख्याल
टिकट, पासपोर्ट, पहचान पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट अपने साथ किसी हैंडबैग में रखें। इससे जरूरत के समय इन चीजों तक पहुंचना आसान होता है।

9. चार्जर और पॉवरबैंक
अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के चार्जर को याद से रख लें। पावरबैंक रखना न भूले। इमरजेंसी में पावरबैंक बहुत काम आता है। केबल्स उलझे नहीं, इसके लिए एक केबल ऑर्गनाइजर लें।

10. खाली स्पेस छोड़े
अपने ट्रैवल बैग में थोड़ी खाली स्पेस जरूर छोड़े, जिससे ट्रिप से लौटते समय अगर कुछ लाना हो तो बैग में जगह हो। इससे बैग लंबा भी चलता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here