इन टिप्स बढ़ेगा
मां का दूध
Health
ब्रेस्ट में दूध कम होने पर शिशु को
पोषण कम मिलता है, जिसका असर
उसके विकास पर पड़ता है।
कुछ टिप्स अपनाकर मांएं
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ा सकती हैं, ताकि बच्चे
को पर्याप्त दूध मिल सके।
बच्चे को 24 घंटे में कम से कम 10 से
12 बार स्तनपान कराना चाहिए।
दूध पिलाते समय अपने ब्रेस्ट पर हल्के
हाथों से दबाव डालें, जिससे दूध का फ्लो
नियमित रूप से बच्चे को मिल सके।
कई बार महिलाएं अपने एक ही ब्रेस्ट से
बच्चे को दूध पिलाती है, जिससे उनके दूसरे
ब्रेस्ट में कम दूध उतरने लगता है। इसलिए
बारी-बारी से दोनों ब्रेस्ट से स्तनपान कराएं।
बच्चे से स्किन टू स्किन टच भी ब्रेस्टमिल्क को
बढ़ाने में मददगार है। इसलिए बच्चे को ज्यादा
से ज्यादा समय तक अपने पास रखें।
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को पर्याप्त
मात्रा में पानी पीना चाहिए, ताकि डिहाइड्रेशन न
होने पाए और ब्रेस्टमिल्क का प्रोडक्शन न घटे।
मां का दूध बढ़ाने के लिए उन्हें हेल्दी डाइट दें।
पालक, सरसों, बथुआ, मेथी जैसी हरी
पत्तेदार सब्जियां जरूर खिलाएं।
हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में फोलेट, आयरन,
कैल्शियम के साथ ही कई तरह के पोषक तत्व
मिलते हैं, जो दूध बढ़ाने में मददगार हैं।
दालों से मिलने वाला प्रोटीन भी स्तनपान कराने
वाली मांओं के लिए बहुत जरूरी होता है।
शराब, सिगरेट और ड्रग्स के सेवन से ब्रेस्टमिल्क
के प्रोडक्शन पर बुरा असर पड़ता है और
मां-बच्चे दोनों के लिए यह घातक भी है।
यह बात हमेशा याद रखें कि बच्चे की सेहत
के लिए मां का हेल्दी होना बहुत जरूरी है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here