गर्मियों की छुटि्टयां शुरू होते ही लोग ट्रेन से सफर पर निकल पड़ते हैं। लेकिन, कभी–कभी ट्रेन से यात्रा करना मुश्किल हो जाता है।
आप कुछ टिप्स अपनाकर अपने ट्रेन के सफर को मजेदार और यादगार बना सकते हैं।
1. प्लानिंग करें
अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट बुक कर लें, ताकि आखिरी समय रिजर्वेशन के लिए भटकना न पड़े।
2. पैकिंग में समझदारी
जितना हो सके उतना कम सामान ले जाएं। भारी और अनावश्यक सामान ले जाने से बचें।
3. जरूरी चीजें साथ रखें
अपने टिकट, पहचान पत्र, पैसे और दवाएं रखना न भूलें। उन्हें बैग में ऐसी जगह रखें, जहां आप आसानी से खोज सकें।
4. आरामदायक कपड़े पहनें
लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक और ढीले-ढाले कपड़े चुनें। इससे आप कंफर्टेबल होकर सफर कर सकेंगे।
5. एंटरटेनमेंट के लिए
किताबें, पत्रिकाएं, संगीत या फिल्में डाउनलोड करके रखें, ताकि यात्रा के दौरान आपका मनोरंजन हो सके।
6. हाइड्रेटेड रहें
अपनी पानी की बोतल साथ रखें और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। हल्का नाश्ता भी साथ रखें।
7. अलर्ट रहें
अपने सामान और खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें। अनजान लोगों से ज्यादा बातचीत न करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें