1. बजट बनाएं
सबसे पहले, यह पता लगाएं कि आपकी पढ़ाई, रहने, खाने और घूमने-फिरने का खर्च कितना होगा। हर महीने के लिए एक बजट बनाएं और उस पर टिके रहें।
2. स्थानीय बैंक अकाउंट खोलें
अपने देश से पैसे ट्रांसफर करने और वहां खर्च करने के लिए एक लोकल बैंक अकाउंट खोलें। इससे ट्रांजेक्शन फीस पर आपकी बचत होगी।
3. पैसों को सोच समझ कर खर्च करें
ऐसे खर्च जिन्हें कम किया जा सकता है, उन पर विशेष ध्यान दें, जैसे कि खाना, मनोरंजन और शॉपिंग। इन वैरिएबल खर्चों को कम करने की कोशिश करें।
4. पैसे बचाने के लिए खाना खुद बनाएं
बाहर खाने की बजाय घर पर खाना बनाने से बहुत पैसे बचते हैं। आप लोकल मार्केट से सस्ते में सामान खरीद सकते हैं।
5. सेकंड हैंड किताबें और सामान खरीदें
नई किताबें या सामान बहुत महंगा होता है। आप इन्हें सेकंड हैंड खरीद सकते हैं या लाइब्रेरी से ले सकते हैं।
6. पार्ट-टाइम जॉब करें
कुछ देशों में छात्रों को पार्ट-टाइम जॉब करने की अनुमति होती है। इससे आपको कुछ एक्स्ट्रा पैसे मिल सकते हैं और लोकल एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
7. स्टूडेंट डिस्काउंट
कई जगहों, जैसे कि म्यूजियम, सिनेमा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में छात्रों को छूट मिलती है। अपना स्टूडेंट आईडी कार्ड हमेशा साथ रखें।
8. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
टैक्सी के बजाय बस, ट्रेन या मेट्रो का इस्तेमाल करें। यह सस्ता और आसान होता है।
9. इमरजेंसी फंड रखें
मुश्किल समय के लिए कुछ पैसे बचाकर रखें, जैसे कि अचानक बीमार पड़ने पर या कोई इमरजेंसी आने पर।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें