गाड़ी पर लगे
स्क्रैच हटाने के टिप्स

Trending

कितनी भी कोशिश कर लें गाड़ी पर स्क्रैच
लग ही जाते हैं। इन आसान तरीकों
से आप गाड़ी के स्क्रैच हटा सकते हैं।

वैक्स यानी मोम थोड़े समय के
लिए गाड़ी के स्क्रैच को ढकने में मदद
कर सकता है। इसके लिए मोम को
स्क्रैच वाली जगह पर घिसें।

गाड़ी पर लगे छोटे स्क्रैच को छिपाने
के लिए आप उस पर मैचिंग नेल पॉलिश
लगा सकते हैं।

टूथपेस्ट कार पर लगे दाग को साफ
करने में आपकी मदद करेगा। बस आप
गाड़ी पर लगे दाग को साफ करके उस
हिस्से पर टूथपेस्ट लगा दें।

गाड़ी पर लगी खरोंच हटाने के लिए
सॉफ्ट कपड़े पर सिरके का घोल डालकर
उससे दाग को साफ करें।

बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर कार
पर लगे दाग पर हल्के से रगड़ें।
फिर पानी से साफ कर लें।

कार पर लगी खरोंच हटाने के लिए
मार्केट में स्क्रैच रिमूवर किट मिलता है।
आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

जहां खरोंच लगी है उस जगह को
पानी और साबुन से साफ करके वहां
पर गाड़ी के कलर से पेंट करें।

कार पर खरोंच ज्यादा लगी है तो
प्रोफेशनल की मदद लें, ताकि कार का
लुक खराब न हो।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here