धरती से जीवों की कई प्रजातियां पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं और कई खत्म होने की कगार पर हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए इनका जिंदा रहना भी बहुत जरूरी है।
जानिए इन जीवों को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं और कैसे उनके साथ ही अपनी धरती को भी बचा सकते हैं।
वन्यजीव संरक्षण
वन्यजीवों को बचाने की दिशा में काम कर रहे संगठनों के साथ जुड़ सकते हैं, इनके अभियानों में भाग ले सकते हैं।
शिकार न करें
खुद भी शिकार न करें और दूसरों को भी न करने दें। अवैध शिकार और तस्करी पर बैन से जानवर बचे रहेंगे।
खेती और जंगल में संतुलन
वन्यजीव संरक्षण के लिए खेती और जंगलों के बीच संतुलन जरूरी है। खेती के लिए जानवरों के आवास को नुकसान न पहुंचाएं।
पशुओं के लिए कानून
जानवरों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए कानून और नीतियां बनाने की मांग करें और उनका पालन भी।
जागरूकता
लोगों को जानवरों के अधिकारों और उनके संरक्षण के बारे में बताएं। इससे हम जागरूकता बढ़ा सकते हैं और लोग जानवरों के प्रति सहानुभूति दिखा सकते हैं।
पेट्स का रखें ख्याल
पालतू जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करें, उनके खानपान, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कचरा न फैलाएं
कचरे को फेंकने से जानवरों पर बुरा असर पड़ता है। जंगलों, समुद्रों और अन्य स्थानों को साफ रखना भी जानवरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें