इन तरीकों से करें स्मार्ट वर्क
Trending
आज के जमाने में आगे बढ़ने के लिए हार्ड वर्क के साथ ही स्मार्ट वर्क भी जरूरी है। स्मार्ट तरीके से काम न करने वाले अक्सर पीछे रह जाते हैं।
इन 10 टिप्स को फॉलो करें और स्मार्ट तरीके से काम करना सीखें, सफलता तभी मिलेगी।
1. प्रायोरिटी सेट करें
सबसे जरूरी कामों को पहचानें और उन्हें सबसे पहले पूरा करें। प्राथमिकता के आधार दूसरे काम भी करें।
2. टाइम बैलेंस
डेडलाइन के भीतर सारे काम पूरे करने के लिए टाइमर का इस्तेमाल करें। टाइम स्लॉट के मुताबिक काम का बंटवारा करें।
3. एक बार में एक काम
मल्टीटास्किंग से बचें। एक काम पूरा करने के बाद ही दूसरे काम पर ध्यान दें।
4. डिस्ट्रैक्शन से बचें
फोन नोटिफिकेशन्स बंद कर दें। काम के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें।
5. ब्रेक लेते रहें
थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक लेते रहें। ताजगी के लिए कुछ मिनट के लिए बाहर निकलें।
6. कोऑर्डिनेशन
टीम के साथ बेहतर ढंग से कोऑर्डिनेट करें। सारा बोझ खुद उठाने की बजाए सही तरह से काम बांटें।
7. ऑटोमेशन यूज करें
रिपीट होने वाले कामों के लिए ऑटोमेशन का इस्तेमाल करें, इससे समय और एनर्जी की बचत होगी।
8. सीखते रहें
नई चीजें सीखने पर फोकस करें और अपने काम को बेहतर ढंग से करने के तरीके खोजें।
9. संतुलन बनाएं
काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाएं। तनाव कम करने के लिए अपने लिए समय निकालें।
10. आत्मविश्वास रखें
अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें। चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत रखें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here