Trending

ऐसे 9 जानवर जो जमीन के अंदर रहते हैं

ऐसे कई जानवर हैं, जो जमीन के अंदर रहना पसंद करते हैं। इनको फोसोरियल भी कहते हैं।

1. प्रेयरी डॉग
प्रेयरी डॉग बिल खोदकर उसमें रहने वाली गिलहरी है, जो अपने शिकारी से बचने के लिए ऐसा करती है।

2. मोल्स
छछूंदर जैसे दिखने वाले ये जीव भी जमीन के अंदर अपने बिल में ही रहना पसंद करते हैं।

3. बुरोइंग उल्लू 
यह उल्लू दूसरे उल्लूओं की तरह जमीन के उपर नहीं, बल्कि बिल खोदकर जमीन के अंदर रहना पसंद करते हैं।

4. फेनेक फॉक्स
यह लोमड़ी दिन में जमीन के अंदर रहती है और रात में बाहर निकल आती है। यह ऐसा इसलिए करती है ताकि यह रेगिस्तान की गर्मी से बच सके।

5. बैजर
 इस जानवर के छोटे पैर होते हैं, यह अपने समूह में नहीं रहता है। शेर तक से भिड़ जाने वाला यह जीव भी बिल में रहता है।

6. ड्वॉर्फ मंगूस
यह बौना नेवला अंगोला, उत्तरी नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका में क्वाजुलु-नताल, जाम्बिया और पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है।

7. चिपमंक्स
इसके शरीर पर गहरी धारियां पाई जाती हैं। यह एक ग्राउंड गिलहरी है जो कि उत्तरी अमेरिका में पाई जाती हैं।

8. ग्राउंडहॉग
इसको वुडचुक के नाम से भी जाना जाता है। यह भी एक प्रकार की गिलहरी है जो कि पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में पाई जाती है।

9. चाइना पैंगोलिन
चाइना पैंगोलिन भी जमीन के नीचे रहना पसंद करते हैं, यह चीन के उत्तरी भागों में पाए जाते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here