क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा आईफोन कौन से देश में इस्तेमाल किए जाते हैं। कुछ नाम चौंकाने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस दिलचस्प डेटा के
बारे में।
आईओस और एंड्राइड दुनियाभर के दो सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम हैं। लगभग 99 प्रतिशत यूजर्स इन्हीं का इस्तेमाल
करते हैं।
आईफोन सिर्फ एप्पल बनाता है और ये आईओस पर चलता है। जबकि एंड्राइड को कई कंपनियां जैसे सैमसंग, शाओमी और मोटोरोला अपने फोन्स में इस्तेमाल करती हैं।
वैसे तो दुनियाभर में एंड्राइड यूजर्स ज्यादा हैं, लेकिन कुछ छोटे देश और अमीर इलाके में आईफोन का बोलबाला है।
निउए एक छोटा सा द्वीप देश है जहां 2023 में 99.83 प्रतिशत यूजर्स आईफोन इस्तेमाल कर रहे थे।
नार्थ कोरिया में भी आईफोन की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 2022 में यहां करीब 82 प्रतिशत लोग आईओस डिवाइस इस्तेमाल कर रहे थे।
हैरानी की बात ये है कि नार्थ कोरिया में आईफोन लीगल तरीके से बिकता ही नहीं। फिर भी लोग इसे अवैध तरीकों से
खरीदते हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि वहां के लोग मानते हैं कि आईफोन बाकी फोन्स की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है और सरकारी निगरानी से बचाव में मदद करता है।
बड़ी इकॉनॉमी वाले देशों की बात करें तो जापान में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 69 प्रतिशत है। अमेरिका में ये आंकड़ा 58 प्रतिशत के करीब है।
भारत और चीन में एंड्राइड अब भी आगे है। भारत में सिर्फ 4 प्रतिशत और चीन में करीब 24 प्रतिशत लोग आईफोन इस्तेमाल
करते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें