1. करो या मरो
1942 में जब भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया गया था, तब महात्मा गांधी द्वारा यह नारा दिया गया था। इसका मतलब था आजादी के लिए अंतिम प्रयास करना।
2. दिल्ली चलो
नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया गया यह नारा, अंग्रेजों को भारत से बाहर करने का उद्देश्य रखता था। आजाद हिंद फौज इस नारे से प्रेरित हुई।
3. स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है
इस नारे द्वारा बाल गंगाधर तिलक ने यह स्पष्ट कर दिया था कि आजादी या स्वराज हर भारतीय का जन्म सिद्ध अधिकार है।
4. इंकलाब जिंदाबाद
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु से जुड़े इस नारे का प्रयोग सबसे पहले 1924 में हसरत मोहानी ने किया था जिसका अर्थ है- क्रांति अमर रहे।
5. सरफरोशी की तमन्ना अब
हमारे दिल में है
रामप्रसाद बिस्मिल की कविता की यह पंक्तियां भगत सिंह और अशफाक-उल्ला खान जैसे वीरों की आवाज बनी। इसका अर्थ है- हमारे दिल में बलिदान की इच्छा है।
6. वंदे मातरम
‘मां, तुझे नमन’ की भावना के साथ बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास आनंदमठ से लिया गया यह नारा, स्वतंत्रता संग्राम में देशभक्ति का प्रतीक बना।
7. साइमन, गो बैक
1928 में आए साइमन कमीशन के विरोध में यह नारा गूंजा था, जिसमें कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था।
8. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा
सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में आजाद हिंद फौज का गठन करते समय, इस नारे से भारतीय युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।था।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें