Trending

कार चलाने से पहले जान लें ये नियम

गाड़ी चलाने से पहले सुरक्षा के लिए कुछ बुनियादी नियमों को जानना बहुत जरूरी है।

कार हो या फिर बाइक और स्कूटी, किसी भी गाड़ी को चलाने के लिए 2 चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं, पहला ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरा, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।

अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपको भारी हर्जाना देना पड़ सकता है।

ट्रैफिक सिग्नल्स जैसे लाल, पीली व हरी बत्ती, और ट्रैफिक साइन को अच्छी तरह समझ लें और उनका सही से पालन करें। ये आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं।

अलग–अलग जगहों और सड़कों पर गाड़ी की स्पीड लिमिट निर्धारित होती है। इस स्पीड लिमिट को तोड़कर तेज रफ्तार से चलना जानलेवा हो सकता है।

शराब या किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन करके गाड़ी चलाना गैरकानूनी और बेहद खतरनाक है। 

गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना ध्यान भटका सकता है और दुर्घटना का कारण बन सकता है। 

यदि जरूरी हो, तो हैंड्स-फ्री डिवाइस का उपयोग करें, लेकिन कोशिश करें कि गाड़ी चलाते समय फोन पर बात न करें।

आगे चल रही गाड़ी से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में यह आपको टक्कर से बचने का समय देगा।

गाड़ी चलाते समय अपने आसपास के माहौल के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहें। पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और अन्य वाहनों पर ध्यान दें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here