घी-पनीर से
भारत-ब्रिटेन की
दोस्ती होगी पक्की
Trending
भारत घी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध
रहा है। देश में घी का बाजार 3 लाख करोड़
से अधिक का है। 2032 तक इसके
6 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना है।
ब्रांडेड घी का बाजार 50,000 करोड़
का है जबकि एक्सपोर्ट महज 1,500 करोड़
ही है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड,
मिडिल ईस्ट जैसे देशों में भारत से
घी जाता है।
जबकि यूके समेत यूरोप में भारत के
घी पर कई तरह से रेस्ट्रिक्शन हैं। वहां
सैनिटरी और फाइटोसैनिटरी (SPS)
रूल्स लागू होते हैं।
ये फूड सेफ्टी रूल्स इस बात पर
जोर देते हैं कि उनके देश में आ रहे
डेयरी प्रोडक्टस दूध, घी, क्रीम किस
सोर्स से निकाली गई हैं।
भारत में डेयरी को-ऑपरेटिव्स के
जरिए लाखों किसानों से दूध लिए जाते हैं।
यह पता नहीं होता है कि मवेशियों को
किस तरह का चारा दिया जाता है,
कैसे रखा जाता है।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत भारत
यूके से ब्लू चीज लाने के लिए बाजार
खोलने को तैयार है बदले में यूके भी
भारत के घी के लिए SPS रूल ढीला करे।
भारत अभी ब्लू चीज पर 150% इंपोर्ट
ड्यूटी लगाता है। जबकि रिटेलर्स इस
पर 30% अतिरिक्त मार्जिन जोड़ लेते हैं
इसलिए ग्राहकों तक यह मंहगा पहुंचता है।
यूके चीज के लिए भारत को एक बड़े
बाजार के रूप में देखता है जबकि यूके में
एनआरआई अधिक होने से घी की मांग
अधिक है। दोनों देश एक दूसरे की
ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here