14 साल की उम्र में
स्वयंसेवक बने
आडवाणी

Trending

लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में
भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया
पर इसकी जानकारी दी।

आडवाणी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख
के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा के तीसरे नेता हैं।

आडवाणी 50वें ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत रत्न
दिया जाएगा। 10 दिन पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत)
देने की घोषणा हुई थी।

उन्हें 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया
गया था। वे 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी
 वाजपेयी की सरकार में 7वें उपप्रधानमंत्री रहे।

इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार
में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में
शामिल रहे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927
को तत्कालीन सिंध प्रांत के कराची में हुआ।
1927 से 1947 तक वह कराची में ही रहे।

बायोग्राफी 'मेरा देश मेरा जीवन' में आडवाणी
बताते हैं कि 14 साल की उम्र में 1942 में वह
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए।

जब 1943 में सिंध में 19 साल के लड़के हेमू
कलाणी को फांसी पर लटका दिया गया तो पूरे
सिंध में आक्रोश फैल गया। हेमू की शहादत
से आडवाणी भी क्रोधित हुए।

12 सितंबर 1947 को कराची हमेशा के लिए
छोड़ दिया। 1947 से 57 तक भारतीय जनसंघ
के प्रचारक के रूप में राजस्थान में काम किया।

1957 से लेकर 1977 तक आडवाणी ने दिल्ली
को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। उन दिनों अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित
हुए थे। तब आडवाणी उनके राजनीतिक
सहयोगी बने।

1977 से 97 के बीच आडवाणी राजनीति में
ज्यादा एक्टिव हुए। 1980 में भारतीय जनता पार्टी
के गठन में उनकी बड़ी भूमिका रही।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here