रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को नवल और सूनू टाटा के घर में रतन टाटा का जन्म हुआ।
नवल टाटा और सूनु टाटा दोनों एकसाथ नहीं रहते थे। जिसकी वजह से रतन टाटा का बचपन बिना माता-पिता के ही गुजरा।
रतन ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा रतन के दादा थे, जिन्होंने उनकी परवरिश की। 17 साल की उम्र में रतन टाटा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
पढ़ाई पूरी होने पर 1963 में आयरन और स्टील कंपनी जॉइन की। इसके बाद 1991 में रतन टाटा टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने।
रतन टाटा की 4 बार शादी होते-होते रह गई। एक बार तो चीन-भारत के युद्ध की वजह से उनकी शादी नहीं हो सकी।
दरअसल, रतन टाटा युद्ध की वजह से वापस अमेरिका नहीं जा सके और वह जिससे प्यार करते थे, उसकी शादी किसी और से हो गई।
इस घटना के बाद रतन टाटा ने शादी न करने का मन बना लिया। फिर कभी उनके मन में शादी का ख्याल नहीं आया।
रतन टाटा को सक्सेस स्टोरीज पढ़ना बहुत पसंद था। वह रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने पढ़ना नहीं छोड़ा।
इसके साथ गाना भी सुनना उनका शौक था। वह शास्त्रीय संगीत भी सुनते थे और चाहते थे कि खुद पियानो भी बजा सकें।
रतन टाटा को कारें भी बेहद पसंद थीं, लेकिन उन्होंने खुद कभी अपने लिए कोई महंगी कार नहीं खरीदी।
रतन टाटा को 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें