Utility

UPI पेमेंट में पैसे अटक जाएं तो क्या करें?

यूपीआई ने हर किसी की जिंदगी को आसान तो बनाया है, लेकिन कुछ मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते वक्त कई बार जल्दबाजी में गलती से पैसे गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं तो टेंशन ना लें।

यूपीआई से पेमेंट की आदत के चलते अधिकतर लोग अब जेब में कैश नहीं रखते। यूपीआई से पेमेंट के दौरान कई बार पेमेंट अटक जाता है।

कई बार आपके खाते से तो पैसा कट जाता है, लेकिन सामने वाले के अकाउंट में नहीं पहुंचता और ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग में दिखता रहता है।

दरअसल, ऐसा आमतौर पर बैंक सर्वर डाउन होने या इंटरनेट काम नहीं करने की वजह से होता है।

अगर पेमेंट पेंडिंग है तो बैंक को पेमेंट स्टेटस अपडेट करने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है। 

ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते वक्त कई बार जल्दबाजी में गलती से पैसे गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं तो टेंशन ना लें।

इसके लिए आप बैंक के कस्टमर केयर से शिकायत करें। अगर कस्टमर केयर से मदद नहीं मिलती, तो बैंक की ब्रांच जाकर शिकायत दर्ज कराएं।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI के मुताबिक, ट्रांजैक्शन पेंडिंग है, लेकिन पैसे कट गए हैं, तो यह ट्रांजैक्शन सक्सेसफुल माना जाता है।

48 घंटे के अंदर आपको ट्रांजैक्शन सफल या असफल का मैसेज आ जाएगा। अगर मैसेज में सक्सेसफुल लिखा है, तो इसका मतलब है कि पैसे दूसरे के खाते में पहुंच गए हैं।

अगर अनसक्सेसफुल लिखा है तो 3 से 5 दिन के अंदर आपको पैसे अकाउंट में आ जाएगा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here