जिसे मिला शापित मोबाइल नंबर, गई उसकी जान
Trending
मोबाइल फोन लोगों के लिए सबसे जरूरी गैजेट बन चुका है, जिसकी मदद से बहुत से काम आसान हो गए हैं।
इसीलिए कई लोग तो एक से ज्यादा फोन रखने लगे हैं और हर मोबाइल के लिए अलग नंबर भी।
लेकिन, कुछ साल पहले एक मोबाइल नंबर का खौफ लोगों पर छा गया था।
जो कोई भी उस मोबाइल नंबर का मालिक बनता, उसकी जान चली जाती।
दावे किए जाने लगे कि वह मोबाइल नंबर ही भूतिया और शापित है। इसलिए वह मोबाइल नंबर ही हमेशा के लिए बैन कर दिया गया।
यह मोबाइल नंबर बुल्गारिया की एक मोबाइल कंपनी मोबीटेल ने जारी किया था।
यह फोन नंबर सबसे पहले कंपनी के सीईओ व्लादिमीर ग्राशनोव ने इस्तेमाल किया।
48 साल के व्लादिमीर की कैंसर से मौत हो गई। चर्चा होने लगी कि किसी बिजनेस पार्टनर ने रेडियोएक्टिव पदार्थ खिलाकर उन्हें मार दिया।
फिर यह नंबर माफिया कॉन्स्टेंटिन दिमित्रोव को मिला, जिसकी 31 साल की उम्र में हत्या कर दी गई।
उस वक्त वह नीदरलैंड गया था और वहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खा रहा था।
फिर यह मोबाइल नंबर एक बिजनेसमैन कॉन्स्टेंटिन डिशलीव के पास पहुंचा।
2005 में एक भारतीय रेस्तरां के बाहर बिजनेसमैन को भी गोली मार दी गई।
इसके बाद से पुलिस इस मोबाइल नंबर की जांच कर रही थी, लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं मिली।
यह मोबाइल नंबर +359 888 888 888 था, जिसमें +359 बुल्गारिया का कंट्री कोड है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here