ब्रिटेन में 3 से ज्यादा
आलू-टमाटर
नहीं खरीद सकते
Trending
पाकिस्तान की तरह अब
ब्रिटेन में भी फल और सब्जियों
की कमी हो गई है।
आलम ये है कि सुपरमार्केट में भी
अब लिमिट तय कर दी गई है।
पैसे देने के बावजूद आप आलू, टमाटर
जैसी चीजों को ज्यादा नहीं खरीद सकते।
ब्रिटेन में सुपरमार्केट के शेल्फ खाली
पड़े हैं। ये किसी एक सुपरमार्केट की बात नहीं है,
बल्कि सभी में लगभग यही स्थिति है।
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी के
दौर से गुजर रही है। साथ ही महंगाई
भी चरम पर है।
ब्रिटेन के 4 सबसे बड़े सुपरमार्केट मॉरिसन,
अस्दा, एल्डि और टेस्को ने ताजा फल और
सब्जियां खरीदने पर लिमिट तय कर दी है।
इनमें टमाटर, आलू, खीरा, शिमला मिर्च
और ब्रोकली जैसे जल्दी खराब होने वाले फल
और सब्जियां शामिल हैं।
यदि किसी को टमाटर खरीदना
है तो वह 2 से 3 टमाटर ही खरीद
सकता है न कि किलोभर।
अस्दा के स्टोर से किसी भी सब्जी को
3 से ज्यादा नहीं खरीदा जा सकता।
मॉरिसन में ग्राहक टमाटर, खीरा,
लेट्यूस और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां
2 से ज्यादा नहीं ले सकते।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here