साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से
बुधवार को ED ने 9 घंटे पूछताछ की।
फिल्म ‘लाइगर’ में फंडिंग को लेकर जांच
एजेंसी उनसे पूछताछ करने में जुटी है।
ED ऑफिस से बाहर निकलने के बाद
विजय ने कहा कि पॉपुलैरिटी मिलने के कुछ
साइड इफेक्ट्स और परेशानियां भी होती हैं।
इससे पहले 17 नवंबर को फिल्म के प्रोड्यूसर
चार्मी कौर और डायरेक्टर पुरी जगन्नाध से भी
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के
उल्लंघन के आरोप में पूछताछ की जा चुकी है।
कांग्रेस नेता बक्का जुडसन ने शिकायत दर्ज की
थी कि फिल्म में कुछ नेताओं ने भी पैसे लगाए थे।
इस फिल्म के जरिए बड़ी आसानी से ब्लैक
मनी को व्हाइट में कन्वर्ट कर दिया गया है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें