T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ
मैच में शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट
टीम के कप्तान विराट कोहली की चमक
विज्ञापन की दुनिया में बढ़ी है।
कोहली के अपने ब्रांड One8 के तहत काम करने
वाली कंपनी अर्तिमाज फैशंस ने पाकिस्तान के साथ
हुए मैच के बाद 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
मैच के ठीक अगले दिन बड़े ब्रांड MRF ने विराट
कोहली को लेकर एक विज्ञापन प्रकाशित करवाया,
यह ट्रेंड आगे भी रहने की उम्मीद की जा रही है।
इस मैच से पहले भी कोहली की रैंकिंग बेहतर थी,
लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू 237 मिलियन डॉलर से
घट कर 185 मिलियन डॉलर हो गई थी।
कई कंसल्टेंट एजेंसियों के अनुसार, T20 वर्ल्ड कप
में आगे होने वाले मैच में किंग कोहली ऐसे ही
परफॉर्म करते हैं तो नए ब्रांड भी उनसे जुड़ेंगे।
विराट कोहली ने मेलबर्न में खेले गए मैच में
154.72 की स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों में छह
चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन
की नॉट आउट पारी खेली थी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें