विदेश जाने का मन बना रहे हैं, तो रहिए
टेंशनफ्री। हम आपको बता रहे हैं ऐसे देश जहां
आप बिना वीजा के जा सकते हैं।
आप भूटान की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं।
यहां जाने के लिए पासपोर्ट या भारत सरकार द्वारा
जारी मतदाता पहचान पत्र ले जाना जरूरी है।
अगर आप लंबे समय से इंडोनेशिया की यात्रा करने
की सोच रहे हैं तो बिल्कुल जाइए। इंडोनेशिया के
लिए टूरिस्ट या बिजनेस वीजा की जरूरत नहीं।
सर्बिया और जमैका में 30 दिनों तक
ठहरने के लिए वीजा जरूरी नहीं है। जब आप
जमैका पहुंचते हैं, तो वहां अधिकारी पासपोर्ट पर
मुहर लगाते हैं, जो टूरिस्ट वीजा का काम करता है।
30 दिनों से कम के लिए आप मकाऊ
जा सकते हैं। इस कंट्री में प्रवेश करने के लिए
वीजा की जरूरत नहीं होगी, लेकिन बिना वीजा
आप 30 दिन से ज्यादा नहीं रुक पाएंगे।
अगर आप सेंट किट्स एंड नेविस
जाते हैं और यहां कुछ समय रहना चाहते हैं,
तो वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। यह
एक खूबसूरत हॉलिडे डेस्टिनेशन है।
ट्यूनीशिया, स्वालबार्ड भी आप बिना वीजा
के यात्रा कर सकते हैं। हालांकि ट्यूनीशिया में
आप तीन महीने से ज्यादा नहीं रह पाएंगे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें