अंटार्कटिका में स्थित एक ऐसा ज्वालामुखी भी है, जो रोज सोना उगलता है। इस ज्वालामुखी का नाम माउंट एरेबस है।
हर दिन यह ज्वालामुखी लगभग 80 ग्राम सोने के कण हवा में छोड़ता है, जिसकी सालाना कीमत करीब ₹18 करोड़ होती है।
अंटार्कटिका का अनोखा माउंट एरेबस दुनिया का एकमात्र ऐसा ज्वालामुखी है, जिससे ठोस सोना निकलता है।
दरअसल, माउंट एरेबस के नीचे उबलते मैग्मा का एक पॉकेट है, जो पानी और अन्य खनिजों को ऊपर लाता है।
सतह से 300 मीटर नीचे जब पानी उबलता है, तो हाइड्रोजन सल्फाइड गैस बाहर निकलती है और सोना ठोस हो जाता है।
यह ज्वालामुखी रॉस आइलैंड पर स्थित है, जिसपर न्यूजीलैंड ने अपना दावा जताया है।
माउंट एरेबस की ऊंचाई 3,800 मीटर है और इसमें से नियमित रूप से गैस और गर्म चट्टानों के टुकड़े निकलते रहते हैं।
1841 में कैप्टन जेम्स क्लार्क ने माउंट एरेबस को खोजा था। खोज के दौरान ज्वालामुखी के फटने से इसकी तरफ दुनिया का ध्यान गया।
1991 में पहली बार माउंट एरेबस में सोने की उपस्थिति का पता चला, तबसे वैज्ञानिक इसके रहस्यों को समझने के लिए रिसर्च कर रहे हैं।
एक समय अंटार्कटिका गर्म था और ज्वालामुखियों से भरा था। समय के साथ ठंड बढ़ी और अधिकतर ज्वालामुखी निष्क्रिय हो गए। लेकिन माउंट एरेबस आज भी सक्रिय है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें