1. ग्रेट ब्लू हेरॉन
ये पक्षी उत्तरी अमेरिका के वेटलैंड में पाए जाते हैं और पानी में शिकार करने में माहिर होते हैं।
2. अमेरिकन व्हाइट पेलिकन
यह पक्षी झीलों और दलदल में रहता है। इसके पंख काफी बड़े होते हैं। इसे मछलियों के शिकार में महारत हासिल है।
3. म्यूट स्वान
यूरोप और एशिया में यह पक्षी पाया जाता है। इसकी S-आकार की गर्दन इसकी सुंदरता बढ़ाती है।
4. पाइड एवोसेट
ये पक्षी यूरोप और एशिया के वेटलैंड में पाए जाते हैं। इसकी ऊपर की ओर मुड़ी हुई चोंच पानी में भोजन खोजने में मददगार होती है।
5. यूरेशियन कूट
यह मीठे पानी की झीलों और नदियों में रहता है। इसका पूरा शरीर काला होता है। सफेद चोंच और माथे पर सफेद टीका इसकी पहचान है।
6. ब्लैक-नेक्ड स्टिल्ट
यह अमेरिकी पक्षी दूसरे पक्षियों की तुलना में काफी लंबा होता है। इसकी पतली गुलाबी टांगें इसे विशेष बनाती हैं।
7. कॉमन मूरहेन
यह दुनिया भर के वेटलैंड और पानी वाले इलाकों में पाया जाता है। इसकी लाल चोंच और माथे पर लाल टीका इसकी पहचान है।
8. लिटिल ग्रीब
यह मीठे पानी के तालाबों में रहता है। इसका छोटा आकार और गहरे पानी में गोता लगाने की क्षमता इसे अलग बनाती है।
9. पर्पल गैलिन्यूल
अमेरिकी दलदली इलाकों में पाया जाता है। इसकी चमकदार बैंगनी-नीली और लंबी, पीली टांगें इसे खास बनाती हैं।
10. वेस्टर्न ग्रीब
यह उत्तरी अमेरिका के झीलों में पाया जाता है। यह पक्षी पानी में डांस और दौड़ लगाने की अपनी अद्भुत क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें