Trending

कैसे रखें
समुद्र तटों को साफ-सुथरा?

1. कचरा छोड़कर न जाएं
बीच पर घूमने के बाद अपना कचरा वहीं न छोड़ें। या तो कचरा डस्टबिन में डालें या फिर अपने साथ ले जाएं।

2. सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएं
सिंगल यूज प्लास्टिक न सिर्फ तटों को गंदा करता है बल्कि समुद्री जीवों के लिए बड़ा खतरा भी है। वे इसे खा सकते हैं, जिससे उनकी जान तक जा सकती है।

3. सिगरेट बट्स न फेंके
सिगरेट बट्स अगर तट पर छोड़ दी जाएं, तो ये हानिकारक केमिकल्स छोड़ सकती हैं। इससे जल प्रदूषण बढ़ता है। सिगरेट बट्स को डस्टबिन में ही डालें।

4. नियमों का पालन करें
जिम्मेदार पर्यटक होने के नाते, बीच की साफ-सफाई से जुड़े नियमों के बारे में जानें। नियमों के उल्लंघन से न सिर्फ जुर्माना लगता है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

5. इको फ्रेंडली पिकनिक करें
बीच पर ऐसे बर्तन लेकर जाएं जो दोबारा उपयोग हो सकें। पेपर टिशू की जगह कपड़े की नैपकिन का इस्तेमाल करें। इससे कचरा घटेगा और बीच साफ रहेगा।

6. अभियानों का हिस्सा बनें
समुद्री तटों को साफ करने के लिए कई सारे एनजीओ और सामाजिक समूह एक्टिव हैं। प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाने के लिए इनका हिस्सा बनें।

7. शैंपू-साबुन के इस्तेमाल
बीच पर शैंपू या साबुन ले जाने से बचें। इन चीजों के इस्तेमाल से केमिकल्स पानी में छूटते हैं और जल को प्रदूषित करते हैं। समुद्र के पानी में ऐसे केमिकल्स मिलने से रोकें। 

8. जूठा खाना वहां न छोड़ें
अगर बीच पर खाने-पीने की चीज ले जा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपना जूठा खाना वहां पर छोड़कर न आएं। बचा हुआ खाना अपने साथ वापस लेकर आएं। 

9. पर्यटकों में जागरूकता फैलाएं
अगर आप किसी और को समुद्र तट पर कचरा फैलाते देखते हैं, तो उन्हें विनम्रता से इसका दुष्प्रभाव समझाएं।

10. रिसाइकल करें
बीच से इकट्ठा किया गया प्लास्टिक कचरा रीसाइकलिंग के लिए दें। इससे प्रदूषण घटेगा, बीच साफ रहेगा और संसाधनों का फिर से उपयोग भी हो पाएगा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here